Loading...
अभिषेक शर्मा के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव के बराबर पहुंचे
अभिषेक शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

अभिषेक शर्मा के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव के बराबर पहुंचे

Oct 12, 2026
11:53 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 गेंदों में 230 की स्ट्राइक रेट से 69 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पारी में 6 चौके, 5 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के संयुक्त पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बराबरी

अभिषेक ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरी

अभिषेक की यह पारी पारी 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से उनका 13वां 50+ स्कोर था।

उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 13बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और वेस्टइंडीज के एविन लुईस (8-8) संयुक्त रूप से दूसरे और इंग्लैंड के जोस बटलर (6) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

करियर

कैसा रहा है अभिषेक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

अभिषेक ने साल 2024 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 65 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 64 पारियों में 32.84 की औसत और 195.96 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 2,036 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इसमें 3 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 135 रन का रहा है।

वह अब तक 196 चौके और 150 छक्के जड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENT