Loading...
एबी डिविलियर्स का बड़ा दावा, बोले- 2016 से भी बेहतर है विराट कोहली का नया अवतार
विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

एबी डिविलियर्स का बड़ा दावा, बोले- 2016 से भी बेहतर है विराट कोहली का नया अवतार

Oct 08, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए वनडे के तुरंत बाद विराट कोहली ने अपने खेल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को एक नई चुनौती में डाला है जहां वह अपने खेल को अब भी एक नए स्तर तक ले जा सकते हैं। कोहली के इस बयान से उनके बदले हुए नजरिए की झलक मिलती है। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कोहली के नए अवतार पर अपनी बात रखी है।

बयान

अब पूरी तरह से आजाद होकर खेल रहे हैं कोहली- डिविलियर्स 

स्पोर्ट्स टुडे से खास बातचीत में डिविलियर्स ने कोहली के मौजूदा अंदाज को लेकर अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि कोहली का यह रूप बेहतर है क्योंकि वह काफी सहज और पूरी तरह आजाद नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इसका जवाब देना मुश्किल है। मुझे लगता है कि यह उनका बेहतर रूप है, क्योंकि वह बहुत ही सहज दिख रहे हैं। मैदान के बीच में भी आप देख सकते हैं कि वह पूरी तरह आजाद होकर खेल रहे हैं।"

झलक

कोहली के खतरनाक रूप का केवल झलक देख रहे हैं फैंस- डिविलियर्स 

2016 के कोहली से तुलना करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उनके इस अंदाज की झलक देखने को मिली थी।

तब कोहली अलग भूमिका में नजर आए थे, लेकिन बाद में वह फिर अपनी पुरानी आदतों में लौट गए।

हालांकि, इसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह आजाद कर लिया।

डिविलियर्स का मानना है कि प्रशंसक अभी कोहली के खतरनाक रूप की सिर्फ झलक देख रहे हैं। वह इस अंदाज को लंबे समय से जानते हैं।

ADVERTISEMENT

अंदाज

मैदान पर जाकर केवल अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं कोहली- डिविलियर्स

डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें कोहली का यही अंदाज सबसे ज्यादा पसंद है। वह लंबे समय से कहते आए हैं कि कोहली का एक ऐसा पहलू है जिसे लोग ज्यादा नहीं जानते।

अब कोहली का यह रूप पहले से कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है।

वह पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और समझ चुके हैं कि उन्हें सिर्फ मैदान पर जाकर अपनी प्रतिभा दिखानी है।

डिविलियर्स ने कहा कि कोहली ऐसा कब तक करेंगे, यह कहना मुश्किल है।

ADVERTISEMENT

खूलकर

पहले से ज्यादा अब खूलकर क्यों खेल रहे हैं कोहली?

डिविलियर्स का मानना है कि कोहली अब खेल को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और पहले से कहीं अधिक अपने फैसलों पर भरोसा कर रहे हैं।

उनके मुताबिक इसी वजह से उनको रोकना मुश्किल नजर आ रहा है।

डिविलियर्स के अनुसार वह पहले की तरह ज्यादा गंभीर या ज्यादा सोच-विचार करते नहीं दिखते। वह अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा कर रहे हैं और उनका अनुभव व सहज अंदाज मैदान पर उनका साथ दे रहा है।

ADVERTISEMENT