NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुख्य कोच के बाद मेंटर भी बदलेगी RCB, एबी डिविलियर्स को मिल सकता है मौका- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    मुख्य कोच के बाद मेंटर भी बदलेगी RCB, एबी डिविलियर्स को मिल सकता है मौका- रिपोर्ट 
    एबी डिविलियर्स IPL में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    मुख्य कोच के बाद मेंटर भी बदलेगी RCB, एबी डिविलियर्स को मिल सकता है मौका- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 04, 2023
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस के लिए दोहरी खुशी लेकर आ सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स RCB टीम के मेंटर बन सकते हैं।

    शुक्रवार को ही जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को बतौर RCB हेड कोच के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    फ्लावर के बाद अगर डिविलियर्स भी टीम के साथ जुड़ते हैं तो यह निर्णय बड़ा बदलाव ला सकता है।

    जानकारी

    आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

    क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि डिविलियर्स फ्लावर के साथ मेंटर के रूप में काम कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी की सफलता में डिविलियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    रिपोर्ट

    IPL में छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं डिविलियर्स 

    39 साल के डिविलियर्स ने अपने IPL करियर में 184 मैच खेले थे।

    170 पारियों में उन्होंने 39.71 की औसत और 151.69 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए थे। 133 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने लीग में 40 बार नाबाद रहते हुए 3 शतक और 40 अर्धशतक जमाए थे।

    डिविलियर्स लीग में छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सूची में पहले नंबर पर डिविलियर्स के साथी खिलाड़ी रहे विराट कोहली (7,263) हैं।

    रिपोर्ट

    हेसन के साथ संजय बांगर का भी जाना तय 

    RCB के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन का कार्यकाल इसी महीने (31 अगस्त) समाप्त हो रहा है।

    फ्रेंचाइजी ने हेसन के कार्यकाल को नहीं बढ़ाकर फ्लावर के साथ जाने का निर्णय लिया है। वैसे फ्रेंचाइजी में में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    RCB के कोच संजय बांगर और सहयोगी स्टाफ के बाकी सदस्यों के भी जाने की उम्मीद है। बांगर का जाना काफी हैरानी भरा लगता है।

    रिपोर्ट

    RCB क्यों कर रही है बदलाव? 

    2019 में हेसन की नियुक्ति के बाद से RCB 2023 तक एक खिताबी जीत से वंचित ही रही।

    IPL 2023 में टीम छठे नंबर पर रही थी। हालांकि, हेसन के शुरुआती 3 वर्षों में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

    2023 सीजन में प्लेऑफ से बाहर हो जाने से RCB का बड़ा फैन बेस नाराज और हतोत्साहित हो गया था।

    यही वजह है कि अब फ्रेंचाइजी नई अवधारणाओं को लागू करने के लिए उत्सुक है।

    रिपोर्ट

    दिनेश कार्तिक को रिलीज कर सकती है फ्रेंचाइजी 

    विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि दिनेश कार्तिक भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।

    कार्तिक इस साल IPL के दौरान प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। वह पूरे सीजन में केवल 140 रन ही बना पाए थे।

    पूर्व भारतीय विकेटकीपर कार्तिक (17) लीग में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। कार्तिक के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (16) है।

    रिपोर्ट

    LSG के साथ जुड़ सकते हैं लैंगर 

    जहां तक फ्लावर की बात है तो उनका लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ 2 साल का करार IPL 2023 के बाद समाप्त हो गया था। LSG से समर्थन नहीं मिलते देख फ्लावर ने RCB से जुड़ने का निर्णय लिया है।

    दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर पहले ही संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली टीम के लिए काम करने के लिए सहमत हो चुके हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एबी डिविलियर्स
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    एबी डिविलियर्स

    18 जुलाई को खेला जाएगा तीन टीमों वाला क्रिकेट मैच, जानिए नियम और इसकी अहम बातें क्रिकेट समाचार
    एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल-टाइम IPL इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    एबी डिविलियर्स ने इसलिए अचानक ले लिया था क्रिकेट से संन्यास, खुद बताया कारण क्रिकेट समाचार
    3TC सॉलिडैरिटी कप: डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, अपनी टीम को जिताया गोल्ड क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: जो रूट को एशेज में दमदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, दूसरे स्थान पर पहुंचे  ICC रैंकिंग
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी भिड़ंत भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    एशेज 2023: धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर लगाया गया भारी जुर्माना एशेज सीरीज

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    विराट कोहली समेत RCB की टीम सिराज के घर पहुंची, तस्वीरें आईं सामने विराट कोहली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    घुटने की सर्जरी से पहले भगवद गीता पढ़ते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: एक गेंदबाज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: ये रहे सीजन के 5 असफल गेंदबाज, प्रदर्शन से टीम को किया निराश  IPL 2023
    महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हुए चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025