चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर
क्या है खबर?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला 22 फरवरी (शनिवार) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
इस मुकाबले में कंगारू टीम ने 351 रन का लक्ष्य सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 165 रन की पारी खेली। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट में खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर एक नजर डालते हैं।
#1
बेन डकेट
डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 143 गेंदों का सामना किया और 165 रन बनाए। उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 115.38 की रही।
उनकी शानदार पारी के ही कारण इंग्लैंड 351/8 का स्कोर बनाने में कामयाब रही। यह डकेट का किसी भी ICC टूर्नामेंट में पहला शतक भी रहा।
इस शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड ये मुकाबला नहीं जीत पाई। जोश इंग्लिश ने कंगारू टीम के लिए 120 रन की पारी खेली।
#2
नाथन एस्टल और एंडी फ्लावर
सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज नाथन एस्टल और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर हैं।
एस्टल ने 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी में USA क्रिकेट टीम के खिलाफ 145* रन की पारी खेली थी।
उन्होंने 151 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 13 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 96.02 की रही थी।
फ्लावर ने 2002 में भारत के खिलाफ 145 रन बनाए थे।
#3
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और ग्रीम स्मिथ
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भारत के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं।
इन तीनों खिलाड़ियों ने 141 रनों की पारियां खेली थी। गांगुली ने साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ ये रन बनाए थे।
तेंदुलकर के बल्ले से 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ ये रन निकले थे। स्मिथ ने 2009 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 141 रन बनाए थे।
#4
शेन वॉटसन
चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन हैं। उन्होंने 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ 136* रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। जवाब में वॉटसन की पारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
वॉटसन ने 132 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 103.03 की रही थी।