NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: कंपनी के इतिहास की 5 बेस्ट अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स
    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 बेस्ट अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 बेस्ट अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 15, 2019
    10:06 am
    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 बेस्ट अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स

    WWE में महिला रेसलर्स को रेसलिंग स्किल की बजाय उनकी खूबसूरती देखकर ही लिया जाता है। दुनिया के अभी भी कई ऐसे कोने हैं जहां ब्लैक स्किन वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है और लोग उन पर रंगभेदी टिप्पणी करते हैं। हालांकि, WWE ने अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स को मौका देकर यह साबित कर दिय़ा कि खूबसूरत होने के लिए केवल गोरा होना ही जरूरी नहीं है। जानें, WWE की टॉप-5 अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स के बारे में।

    2/6

    वर्तमान समय की सुपरस्टार

    साशा बैंक्स ने बेहद कम समय में खुद को रेसलिंग जगत की सुपरस्टार बना लिया है। बैंक्स ने 2010 में इन्डिपेंडेंट सर्किट में अपना रेसलिंग डेब्यू किया था। इसके बाद 2012 में वह WWE आईं। शुरुआत में तो उन्हें उतने मौके नहीं मिले, लेकिन एवॉल्यूशन के दौरान उन्हें शानदार पुश दिया गया। चाहे बात सिंगल्स की हो या फिर टैग टीम्स की साशा फिलहाल कंपनी की टॉप फीमेल रेसलर बन चुकी हैं।

    3/6

    स्मैकडाउन लाइव पर लंबे समय से बनी हुई रेसलर

    2009 में WWE के साथ ही रेसलिंग करियर शुरु करने वाली नेओमी को सबसे ज़्यादा मेहनत करने वाली महिला रेसलर के रूप में जाना जाता है। नेओमी WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स हैं। इसके अलावा रेसलमेनिया पर हुए पहले विमेंस बैटल रॉयल को जीतने वाली रेसलर भी नेओमी ही थीं। नेओमी ने मशहूर Anoa'i फैमिली के रेसलर जिम्मी उसो से शादी की है और वह प्रोफेशनल रेसलिंग परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं।

    4/6

    पुरुषों वाला टाइटल जीतने वाली पहली महिला रेसलर

    जैक्लीन मूरे ने TNA, WCW और कई अन्य रेसलिंग प्रमोशन पर काम किया था, लेकिन उन्हें उनके WWE के दिनों की वजह से ज़्यादा जाना जाता है। WWE आने के बाद जैक्लीन ने पहले चैंपियनशिप जीती जिसे उन्होंने अपने WWE करियर में दो बार जीता था। जैक्लीन के करियर की सबसे बड़ी बात रही कि उन्होंने WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीती थी। यह चैंपियनशिप पुरुषों के लिए होती है और इसे जीतने वाली वह पहली महिला रेसलर थीं।

    5/6

    डिवाज चैंपियन बनने वाली पहली और इकलौती अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर

    एलिसिया फॉक्स काफी लंबे समय से कंपनी के साथ हैं। 2006 में ही कंपनी से जुड़ने और 2008 से मेन रोस्टर पर रहने वाला एलिसिया कंपनी के लिए सबसे ज़्यादा समय से परफॉर्म करने वाल महिला रेसलर हैं। जून 2010 में एलिसिया ने WWE डिवाज चैंपियनशिप जीती थी और टाइटल को दो महीने तक अपने पास रखा था। इल टाइटल को जीतने वाली वह पहली और इकलौती अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर हैं।

    6/6

    5 बार की विमेंस चैंपियन

    खर्मा को विशालकाय महिला रेसलर के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनका वजन लगभग 120 किलोग्राम है। TNA और WCW में चैंपियनशिप जीतने वाली खर्मा ने रेसलिंग करियर के शुरुआत में पांच साल का समय जापान में बिताया था। 2010 में WWE आने के बाद खर्मा ने कई क्लासिक मुकाबले लड़े थे और वह रॉयल रंबल में एंट्री लेने वाली कंपनी की तीसरी महिला रेसलर थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: जानें, रेसलिंग सुपरस्टार बनने से पहले क्या करते थे ये सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन परिवारों का 'फैमिली बिज़नेस' है प्रोफेशनल रेसलिंग, जानें WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब महिला रेसलर्स पर लगे गंभीर आरोप, जानें WWE रेसलमेनिया
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की 5 सबसे बेहतरीन राइवलरी WWE समरस्लैम

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन टैग टीम जोड़ियां WWE
    WWE: बैकी लिंच पर हुआ हमला; देखें, स्मैकडाउन में हुई टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE Wrestlemania 35: बैकी ने जीता मेन इवेेंट, देखें अन्य टाइटल जीतने वाले सुपरस्टार्स के वीडियो WWE
    WWE: 4 सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी के सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर कभी नहीं हरा सके WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE Wrestlemania 35: सबसे बड़े शो पर देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े सरप्राइज WWE
    WWE Wrestlemania 35: जानें, मेन इवेंट मुकाबले से लेकर बड़े टाइटल मुकाबलों के संभावित विजेता WWE
    WWE: जब रिंग में महिला रेसलर्स के कपड़ों ने दिया धोखा, देखें वीडियो WWE
    WWE Wrestlemania 35: शो पर कौन किस से भिड़ेगा, जानें समय और टीवी इंफो WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023