Loading...
सरे की टीम में शामिल हुए 44 साल के जेम्स एंडरसन, काउंटी में खेलना रखेंगे जारी
सरे की टीम में शामिल हुए एंडरसन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

सरे की टीम में शामिल हुए 44 साल के जेम्स एंडरसन, काउंटी में खेलना रखेंगे जारी

Nov 12, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का काउंटी करियर अभी और लंबा चलने वाला है। दरअसल, वह 2027 में सरे के साथ काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगे। एंडरसन को लंकाशायर ने आगामी सीजन के लिए अनुबंध नहीं दिया था और उन्होंने अब सरे से जुड़ने का फैसला किया है। वह 25 साल लंबे अंतराल तक लंकाशायर के साथ जुड़े हुए थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

क्लब 

लंकाशायर के साथ अच्छी नहीं रही एंडरसन की विदाई 

एंडरसन ने लंकाशायर के साथ अपनी विदाई के तरीके पर निराशा जताई थी।

उन्होंने कहा था, "अगर यह मेरे हाथ में होता, तो इसका अंत इस तरह नहीं होता।"

इंग्लैंड के उनके पूर्व साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी इस स्थिति को संभालने के लंकाशायर के तरीके की आलोचना की थी।

अब एंडरसन इंग्लैंड के अपने पूर्व साथी एलेक स्टीवर्ट के साथ फिर से जुड़ेंगे, जो इस समय सरे में पुरुषों की क्रिकेट टीम के निदेशक हैं।

बयान 

एंडरसन ने सरे से जुड़ने पर अपनी उत्सुकता जाहिर की 

एंडरसन ने कहा, "सरे जैसे क्लब से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं अपने करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। सरे के पास एक बेहतरीन टीम है, जो चैंपियनशिप खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। मुझे अभी भी लगता है कि मैं टीम के लिए बहुत कुछ कर सकता हूं, विकेट ले सकता हूं और टीम को मैच जिताने में मदद कर सकता हूं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1,000+ विकेट ले चुके हैं एंडरसन

एंडरसन ने इस सत्र काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-2 में लंकाशायर के लिए 17 की औसत से 50 विकेट लिए थे।

एंडरसन ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2002 में खेला था।

उन्होंने अब तक 315 मुकाबलों में 24.25 की शानदार औसत से 1,193 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 बार 4 विकेट और 56 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

एंडरसन ने 261 लिस्ट-A मैचों में 28.57 की औसत से 358 विकेट चटकाए हैं।

करियर 

बेमिसाल रहा था एंडरसन का टेस्ट करियर 

इंग्लैंड ने 2024 में एंडरसन को टीम में चुनने से इनकार कर दिया था। इसके उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

उन्होंने अपने करियर में 188 टेस्ट मैच खेले थे जो सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 26.45 की औसत के साथ 704 विकेट लिए थे।

वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT