Page Loader
IPL 2020 ऑक्शन: 332 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्टेड, 971 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

IPL 2020 ऑक्शन: 332 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्टेड, 971 ने कराया था रजिस्ट्रेशन

Dec 12, 2019
04:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीज़न का बिगुल बज गया है। इस सीज़न के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की मंडी लगेगी। IPL 2020 की नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से अब सभी टीमों ने 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसका मतलब है कि नीलामी में अब सभी टीमें इन 332 खिलाड़ियों में से अपने पसंद के खिलाड़ी खरीद सकेंगी। IPL की सभी टीमें नीलामी में 73 खिलाड़ी खरीद सकती हैं।

ऑक्शन

24 नए खिलाड़ियों ने भी दिया अपना नाम

IPL 2020 की नीलामी के लिए 24 नए खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दिया था। ये खिलाड़ी इससे पहले लिस्ट में शामिल नहीं थे। इन नए खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ केसरिक विलियम्स, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डैन क्रिश्चियन, बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम और ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम ज़ेम्पा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। क्रिश्चियन और ज़ेम्पा इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन विलियम्स और रहीम ने अबतक IPL डेब्यू नहीं किया है।

बेस प्राइज़

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें, दो करोड़ है बेस प्राइज़

IPL 2020 की नीलामी में सभी की नज़रें पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, जोश हेज़लवुड, मिचेल मार्श, डेल स्टेन और एंजलो मैथ्यूज़ पर रहेंगी। इन सभी ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। इंग्लैंड के इयोन मोर्गेन, जेसन रॉय और भारत के रॉबिन उथप्पा 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइज़ वाली कैटेगरी में हैं। पिछली नीलामी में मोटी रकम में बिकने वाले जयदेव उनादकट ने अपना बेस प्राइज़ 1 करोड़ रुपये रखा है।

महंगे

नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये खिलाड़ी

दो करोड़ बेस प्राइज़ वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। इसके साथ ही इयोन मोर्गेन, शिमरन हेटमायर, मिचेल मार्श, क्रिस वोक्स, क्रिस मॉरिस और कॉलिन डि ग्रैंडहोम पर भी पैसों की बारिश हो सकती है। अनकैप्ड खिलाड़ियों में भारत के यशस्वी जयस्वाल और ऑस्ट्रेलिया के टॉम बीटन सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।

IPL 2020 ऑक्शन

नीलामी से 73 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं सभी टीमें

MI- सात खिलाड़ी (पांच भारतीय और दो विदेशी) DC- 11 खिलाड़ी (छह भारतीय और पांच विदेशी) KXIP- नौ खिलाड़ी (पांच भारतीय और चार विदेशी) KKR- 11 खिलाड़ी (सात भारतीय और चार विदेशी) RR- 11 खिलाड़ी (सात भारतीय और चार विदेशी) RCB- 12 खिलाड़ी (छह भारतीय और छह विदेशी) SRH- सात खिलाड़ी (पांच भारतीय और दो विदेशी) CSK- पांच खिलाड़ी (तीन भारतीय और दो विदेशी)