NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 4 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 4 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    लक्ष्य सेन अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेेंगे (तस्वीर: एक्स/@badmintonupdate)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 4 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 03, 2024
    04:36 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। ये सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं।

    ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत ने निशानेबाजी में 3 पदक जीते हैं।

    अब 4 अगस्त को मुक्केबाजी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, हॉकी, सेलिंग और एथलेटिक्स में भारत के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। भारत मेडल के लिए भी मुकाबले खेलते हुए नजर आएगा।

    ऐसे में आइए 4 अगस्त के कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।

    मुक्केबाजी

    मुक्केबाजी में खेले जाएंगे बड़े मुकाबले 

    मुक्केबाजी के 71 किलोग्राम भारवर्ग में निशांत देव रात 12:02 बजे खेलते हुए नजर आएंगे। यह क्वार्टरफाइनल मुकाबला होगा।

    अगर वह यह मैच जीत जाते हैं तो भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा।

    इसके बाद 4 अगस्त को दोपहर 3:02 बजे 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका सामना चीन की ली कियान से होगा।

    लवलीना अगर यह मुकाबला जीत जाती हैं तो उनका भी पदक पक्का हो जाएगा।

    हॉकी

    हॉकी में क्वार्टरफाइन मुकाबला खेलगी भारतीय टीम 

    भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पिछले मैच में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ओलंपिक में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।

    अब क्वार्टरफाइनल में टीम का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

    यह मुकाबला 4 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस ओलंपिक में अब तक 6 गोल दाग चुके हैं। ऐसे में उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

    बैडमिंटन

    लक्ष्य सेन खेलेंगे अपना सेमीफाइन मुकाबला 

    भारतीय के स्टार शटलर लक्ष्य सेन अपना सेमीफाइनल मुकाबला डेनमार्क के दिग्गज खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ दोपहर 12:00 बजे खेलेंगे।

    अगर वह यह मुकाबला जीत जाते हैं तो भारत का रजत पदक पक्का हो जाएगा। अगर वह हारते हैं तो उन्हें कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलना होगा।

    अपने पिछले मैच में लक्ष्य ने कमाल का खेल दिखाया था और ताइपो के चू टिन चेन 2-1 से हराया था। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

    खेल

    इन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे 

    निशानेबाजी में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा (पुरुष) के क्वालिफिकेशन मुकाबले में दोपहर 12:30 बजे विजयवीर सिद्धू और अनीश भानवाला खेलते हुए नजर आएंगे।

    एथलेटिक्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज के क्वालिफिकेशन राउंड-1 में पारुल चौधरी नजर आएंगी। यह गेम दोपहर 1:35 बजे शुरू होगा।

    पुरुषों के लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में जेसविन एल्ड्रिन दोपहर 2:30 बजे खेलेंगे।

    सेलिंग में 3:35 बजे विष्णु सरवणन और शाम 6:05 बजे नेत्रा कुमानन खेलते हुए नजर आएंगी। ये 7वां और 8वां रेस होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय हॉकी टीम
    लक्ष्य सेन

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: निखत जरीन महिला बॉक्सिंग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, अर्जुन भी जीते ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य जीतने वाली मनु भाकर ये पदक भी कर चुकी हैं अपने नाम  मनु भाकर
    पेरिस ओलंपिक 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, दी बधाई मनु भाकर
    ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने पर आखिरी कितना आता है खर्च? जानिए आंकड़े  ओलंपिक

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: हार्दिक सिंह हुए चोटिल, वेल्श के खिलाफ मैच में नहीं लेंगे हिस्सा हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी विश्व कप

    लक्ष्य सेन

    इंडिया ओपन: लक्ष्य सेन ने मौजूदा विश्व चैंपियन को हराकर जीता खिताब बैडमिंटन
    बैडमिंटन: विश्व चैंपियन को हराकर इंडिया ओपन जीतने वाले लक्ष्य सेन कौन हैं? बैडमिंटन
    ऑल इंग्लैंड ओपन 2022: फाइनल में हारकर उपविजेता रहे लक्ष्य सेन, इतिहास रचने से चूके बैडमिंटन
    शानदार चल रहा है बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का करियर, ऐसा रहा है प्रदर्शन बैडमिंटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025