जोहो के सह संस्थापक श्रीधर वेंबू काम करने का एक बेहद समझदार तरीका अपनाते हैं। जब वे टहलने, योगा करने या दोपहर का खाना खाने जाते हैं तो कोडिंग या रिसर्च जैसे लंबे कामों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भरोसे छोड़ देते हैं। इस तरह उनका काम तब भी चलता रहता है, जब वे अपनी डेस्क पर मौजूद नहीं होते।
AI को मानते हैं अपना टीममेट
वेंबू कहते हैं कि वे AI को केवल एक असिस्टेंट से बढ़कर मानते हैं। यह उनके लिए एक ऐसे टीममेट की तरह है, जो अकेले ही मुश्किल प्रोजेक्ट्स को संभाल सकता है।
वे मजाक में यह भी कहते हैं कि AI को वैसे तो समय बचाने के लिए बनाया गया है, लेकिन कई बार इसे व्यस्त रखने के चक्कर में और ज्यादा काम निकल आता है।
उनकी यह कार्यशैली दिखाती है कि आजकल दफ्तरों में कामकाज के तरीके कैसे बदल रहे हैं? अब केवल घंटों की गिनती नहीं होती, बल्कि इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है कि आप मशीनों के साथ कितनी अच्छी तरह मिलकर काम कर पाते हैं।