LOADING...
शेयर बाजार में उछाल के बाद जेरोधा ऐप में आई परेशानी, यूजर्स कर रहे शिकायत
शेयर बाजार में उछाल के बाद जेरोधा ऐप यूजर समस्या झेल रहे हैं

शेयर बाजार में उछाल के बाद जेरोधा ऐप में आई परेशानी, यूजर्स कर रहे शिकायत

Feb 03, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

भारत और अमेरिका के व्यापार समझौते से भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी के बाद मंगलवार (3 फरवरी) को जेरोधा ऐप में तकनीकी खराबी आ गई। इसको लेकर सैंकड़ों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपनी समस्या शेयर करते हुए शिकायत की है। कई ने दावा किया कि कम लागत वाले ब्रोकरेज ऐप में तकनीकी खराबी के कारण वे समय पर अपने लेन-देन पूरे नहीं कर पाए और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

समस्या 

कब आई ऐप में समस्या?

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, कारोबार के पहले घंटे में कई यूजर्स ने जेरोधा ऐप में रुकावट की शिकायत की है। यह तब हुआ, जब सेंसेक्स सुबह करीब 9:20 बजे 2,510.72 अंक या 3.07 प्रतिशत बढ़कर 84,177.18 पर और निफ्टी 762.60 अंक या 3.04 प्रतिशत चढ़कर 25,851 पर पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में 400 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप में समस्या आने की शिकायत की है, जिसके बाद इसमें वृद्धि होती चली गई।

शिकायत 

यूजर्स ने भारी नुकसान होने का किया दावा 

एक यूजर ने दावा किया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसे लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हुआ। उसने एक तस्वीर साझा की, जिसमें ऐप पर उसकी पोजीशन और होल्डिंग शून्य दिखाई दे रही थी। इसी प्रकार एक अन्य यूजर ने एरर मैसेज की तस्वीर साझा की है। कई को कथित तौर पर '504 गेटवे टाइमआउट' एरर मैसेज दिखाई दिया। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने लिखा, "एक महत्वपूर्ण दिन पर आप विफल हो गए। इस समस्या के लिए कौन जिम्मेदार होगा?"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यूजर्स ने निकाली सोशल मीडिया पर भड़ास 

Advertisement