यूट्यूब ने बदला व्यूज गिनने का तरीका, 24 अगस्त से लागू होगा बदलाव
यूट्यूब ने अब व्यू गिनने के तरीके में बदलाव किया है। अब जैसे ही कोई वीडियो चलना शुरू होता है या कोई यूजर किसी लाइव ब्रॉडकास्ट से जुड़ता है तो उसे एक व्यू मान लिया जाएगा। यह उस पुरानी व्यवस्था की जगह लेगा, जिसमें पहले कम से कम 30 सेकेंड तक वीडियो देखने पर ही व्यू गिना जाता था।
इस बदलाव का मकसद सभी तरह के वीडियो, शॉर्ट्स के लिए एक जैसा नियम बनाना है। इससे व्यू की गिनती को लेकर जो उलझनें होती थीं, वे भी खत्म हो जाएंगी।
टिक-टॉक और इंस्टाग्राम जैसा तरीका अपनाया
इस बदलाव से यूट्यूब टिक-टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स के बराबर आ गया है, जहां व्यूज तुरंत गिने जाते हैं। हालांकि, इससे वीडियो के कुल व्यूज की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन यूट्यूब ने यह साफ किया है कि क्रिएटर्स की कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
क्रिएटर्स अभी भी यूट्यूब एनालिटिक्स में 'एंगेज्ड व्यूज' जैसे विस्तृत आंकड़े देख सकते हैं। साथ ही, 2027 से नए क्रिएटर्स को पैसे कमाना शुरू करने के लिए अब दुगने वॉच आवर्स या शॉर्ट्स व्यूज की जरूरत होगी, जिससे इन लक्ष्यों तक पहुंचना पहले से थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।