Loading...
'नागिन' पर फिल्म बनाएंगी एकता कपूर? नाग पंचमी पर शो को लेकर दिया बड़ा अपडेट
एकता कपूर ने 'नागिन' शो पर दिया रोमांचक अपडेट

'नागिन' पर फिल्म बनाएंगी एकता कपूर? नाग पंचमी पर शो को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Aug 18, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

एकता कपूर ने अपनी लोकप्रिय 'नागिन' फ्रेंचाइजी को एक कदम आगे ले जाने का फैसला कर लिया है। नाग पंचमी, 2026 के शुभ अवसर पर उन्होंने संकेत दिया है कि 'नागिन' को जल्द एक बड़े पर्दे की फीचर फिल्म में रूपांतरित किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें पिछले 11 साल से निभाए गए हर नागिन के सफर को दिखाया गया है। उनके द्वारा दिए गए रोमांचक अपडेट को जानने के बाद फैंस उत्साहित हैं।

पोस्ट

'नागिन' पर फिल्म बनाने की पुष्टि?

एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसकी शुरुआत मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी से होती है। इसके बाद, 'नागिन' का किरदार निभाने वाली अन्य अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'कुछ रोमांचक आने वाला है! इंतजार करें! नाग पंचमी की शुभकामनाएं!'

वीडियो में कहा गया, "11 साल से नागिन ने छोटे पर्दे पर राज किया है। अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी को टीवी से परे ले जाने के लिए तैयार है।"

शो

'नागिन' के कुल 7 सीजन ला चुकी हैं एकता

'नागिन' टीवी शो की शुरुआत 2015 में हुई थी, जिसमें मौनी और अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाए थे। शो की लोकप्रियता ने निर्माताओं को दूसरा सीजन लाने पर मजबूर कर दिया।

तब से अब तक शो के कुल 7 सीजन आ चुके हैं, जिनमें सुरभि ज्योति, सुरभि चांदना, अदा खान, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी को मुख्य किरदार निभाते देखा जा चुका है।

फिलहाल, एकता ने परियोजना की कास्टिंग और अन्य विवरणों को अभी गुप्त रखा है।

ADVERTISEMENT