कौन हैं किमी K3 मॉडल पेश करने वाले यांग झिलिन?
चीन के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार और मूनशॉट AI के सह संस्थापक यांग झिलिन ने हाल ही में किमी K3 को लॉन्च किया है।
यह सीधे तौर पर OpenAI के GPT मॉडल्स को टक्कर देगा। यह बड़े-बड़े कॉन्टेक्स्ट विंडो के साथ जटिल तर्कों को बहुत अच्छे से समझता और सुलझाता है।
सबसे खास बात यह है कि ज्यादातर प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले इसका ओपन-वेट डिजाइन डेवलपर्स को इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदलने की पूरी छूट देता है।
ठुकराया ऐपल का ऑफर
यांग झिलिन ने कार्नेगी मेलन से अपनी PhD सिर्फ 4 साल में पूरी कर ली थी। उनके गुरु उन्हें बेहद प्रतिभाशाली मानते थे।
PhD के बाद उन्होंने गूगल ब्रेन और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया। 2023 में वे चीन लौट आए और उन्होंने ऐपल के ऑफर को ठुकराकर अपनी कंपनी मूनशॉट AI शुरू करने का फैसला किया।
तब से यह कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसने बड़े-बड़े निवेश हासिल किए हैं, जिससे साबित होता है कि चीन अब वैश्विक AI की रेस में एक बड़ा और अहम खिलाड़ी बन गया है।