Loading...
'रामायण' को यश ने बताया 'भारत का सपना', बांधे रणबीर कपूर-साई पल्ल्वी की तारीफों के पुल
यश बोले- 'रामायण' भारत का सपना, रणबीर-साई ने किया कमाल

'रामायण' को यश ने बताया 'भारत का सपना', बांधे रणबीर कपूर-साई पल्ल्वी की तारीफों के पुल

Jul 19, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर सिनेमा जगत और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट से बतौर निर्माता जुड़े साउथ के सुपरस्टार यश ने फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। यश ने 'रामायण' को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 'भारत का सपना' करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान राम की मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म में मां सीता बनीं साई पल्ल्वी की सराहना की।

कार्यक्रम

दिल्ली में गूंजा 'रामायण' का 'प्रथम संकल्प'

दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार को फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट 'प्रथम संकल्प' आयोजित हुआ, जहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई, जहां रणबीर कपूर और यश की एंट्री ने पूरी महफिल लूट ली।

इवेंट में फिल्मी सितारों के अलावा बाबा रामदेव और कुमार विश्वास जैसी बड़ी हस्तियां भी नजर आईं। इस भव्य इवेंट और फिल्म की पहली झलक की चर्चा हर तरफ हो रही है।

संकल्प

हमारा संकल्प 'रामायण' को वैश्विक मंच पर ले जाना है- यश

दर्शकों को संबोधित कर यश बोले, "इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है, जिसका पूरा श्रेय नमित मल्होत्रा को जाता है। उन्होंने मुझे ये किरदार निभाने का जो अवसर दिया, उसके लिए धन्यवाद। मुझे इसके जरिए हिंदी सीखने का भी मौका मिला। मेरा मानना है कि यह रामायण भारत का सपना है। इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का एक ही दृष्टिकोण और संकल्प है कि हम अपनी इस महान कहानी को वैश्विक मंच पर ले जाएं।"

ADVERTISEMENT

सराहना

सह-कलाकारों की तारीफ में क्या बोले यश?

अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, "रणबीर, आप असाधारण रहे हैं और मुझे लगता है कि पूरा भारत ये समझेगा कि आपने इस किरदार के लिए खुद को कैसे समर्पित किया है और क्या जादू बिखेरा है। साई, कोई शक नहीं कि वो एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उन्हें सीता की भूमिका निभाते हुए देखना और अद्भुत है। आपको इसे खुद देखना होगा, उनकी आंखें ही सब कुछ कह देती हैं।"

ADVERTISEMENT

खास मौका

'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' जाएगी 4000 करोड़ी 'रामायण'

दिल्ली लॉन्च के साथ ही फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान शुरू हो गया है।

निर्माता 23 जुलाई को 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में 'रामायण' को पेश करेंगे। प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' के बाद इस वैश्विक मंच पर जगह बनाने वाली ये दूसरी भारतीय फिल्म होगी, जहां रणबीर कपूर, यश और नमित मल्होत्रा इसका प्रतिनिधित्व करेंगे।

लगभग 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा।

ADVERTISEMENT