Y कॉम्बिनेटर ने चीनी कंपनियों के नकल करने पर कुछ नहीं करने की दी सलाह
Y कॉम्बिनेटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गैरी टैन ने OpenAI और एंथ्रोपिक को एक सीधी-सी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियों द्वारा उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स का इस्तेमाल अपने प्रतिद्वंद्वी सिस्टम (AI डिस्टिलेशन) को तैयार करने के दावों पर कुछ मत करो।
डेमो डे में अपनी बात रखते हुए टैन ने कहा कि नियमकों को इन झगड़ों पर कम ध्यान देना चाहिए। उनका सुझाव था कि ओपन-वेट मॉडल और फ्रंटियर मॉडल के बीच सही संतुलन बनाने पर ज्यादा जोर देना चाहिए।
अनधिकृत डिस्टिलेशन का आरोप
AI डिस्टिलेशन का मतलब है, ज्यादा एडवांस मॉडल्स के आउटपुट से आसान मॉडल्स को तैयार करना। जब यह काम बिना इजाजत के किया जाता है तो इसने काफी विवाद खड़ा कर दिया है।
OpenAI का मानना है कि डीपसीक के V3 और R1 मॉडल आर्किटेक्चर उसके GPT-4 और GPT-4o मॉडल्स से ही बनाए गए हैं। एंथ्रोपिक की भी मूनशॉट AI, डीपसीक और मिनीमैक्स के खिलाफ ऐसी ही शिकायतें हैं।
टैन कहते हैं कि ओपन-वेट मॉडल्स से लोगों को आजादी और उन तक पहुंच मिलनी चाहिए। उनका सोचना है कि नियामकों को AI मॉडल्स कैसे ट्रेनिंग दी जाती है, इस पर रोक लगाने के बजाय साइबर सुरक्षा, ओपन-वेट और फ्रंटियर मॉडल्स के संतुलन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।