3 दिन तक चलने वाली बैटरी के साथ रेडमी नोट 17 सीरीज लॉन्च
टेक्नोलॉजी
शाओमी ने रेडमी नोट 17 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है, खासकर प्रो मैक्स 5G मॉडल में, जिसमें 10,000mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी गई है।
इस बैटरी की मदद से फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे 3 दिन तक चल सकता है। इसके साथ ही, इसमें सुपरफास्ट 100-वॉट की चार्जिंग भी मिलती है, जिससे केवल 20 मिनट में पूरे दिनभर की पावर मिल जाती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प दिया गया है।
कितनी है इस फोन की कीमत?
सीरीज के बाकी मॉडल्स भी किसी से कम नहीं हैं। नोट 17 प्रो 5G में 8,340mAh की बैटरी है, वहीं नोट 17 और नोट 17 5G दोनों मॉडल्स में 7,700mAh की अच्छी बैटरी दी गई है।
बेस मॉडल की कीमत 249 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) से शुरू होती है, जबकि प्रो मैक्स 5G की कीमत 499 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) तक जाती है।