LOADING...
क्यों xAI टैक्स रिटर्न जमा कराने वालों को कर रही पैसाें की पेशकश?
xAI अपने ग्रोक को प्रशिक्षित करने के लिए कर्मचारियों से डाटा मांग रही है

क्यों xAI टैक्स रिटर्न जमा कराने वालों को कर रही पैसाें की पेशकश?

May 19, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क की xAI अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए कर्मचारियों का डाटा इस्तेमाल करने के बदले पैसों की पेशकश कर रही है। उसने ग्राेक को प्रशिक्षित करने के लिए कर्मचारियों को अपने टैक्स रिटर्न साझा करने के बदले राशि देने का वादा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगाें ने अपनी जानकारी दे दी है, उनमें से कई अभी भी वादा की गई रकम का इंतजार कर रहे हैं।

वादा

क्या किया था कंपनी ने वादा?

ब्लूमबर्ग के अनुसार, ग्रोक को प्रशिक्षित करने के लिए कर्मचारियों को टैक्स रिटर्न साझा करने के बदले में 420 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) देने का वादा किया था। xAI ने अमेरिका में 15 अप्रैल की टैक्स फाइलिंग की समय सीमा से पहले ग्रोक को प्रशिक्षित करने के लिए तेजी से काम किया। कर्मचारियों से टैक्स रिटर्न जमा करने के लिए कहा गया, ताकि चैटबॉट वास्तविक वित्तीय डाटा से सीख सके और यूजर्स को टैक्स तैयार करने में सहायता कर सके।

परेशानी 

कई लोगों को नहीं मिला पैसा 

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव केवल कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं था। जिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने पेशेवर लेखाकारों की मदद से टैक्स फाइल किया था, उन्हें भी पैसे देकर जानकारी साझा करने के लिए आमंत्रित किया था। कई लोगों ने टैक्स रिटर्न शेयर किया, लेकिन उन्हें वादा की गई रकम नहीं मिली और जब उन्होंने पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम की देखरेख करने वाला प्रबंधक अब कंपनी में नहीं है।

Advertisement

विवाद 

मेटा की भी हो चुकी है आलोचना  

xAI को लेकर विवाद कुछ ही सप्ताह बाद सामने आया है, जब एक अन्य प्रमुख तकनीकी कंपनी मेटा को कर्मचारियों की गतिविधि के डाटा का उपयोग करके AI मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। अप्रैल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेटा ने एक नया आंतरिक टूल पेश किया है, जो कंपनी के डिवाइसों पर कर्मचारियों के कीस्ट्रोक्स, माउस मूवमेंट और ऐप गतिविधि को ट्रैक करता है।

Advertisement