क्यों एंथ्रोपिक ने नहीं किया ओपन-वेट AI मॉडल्स का समर्थन?
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने बताया है कि उनकी कंपनी ने उस पत्र पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए, जिसमें व्हाइट हाउस से चीनी ओपन-वेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स पर प्रतिबंध न लगाने की अपील की गई थी। दूसरी तरफ, 50 से ज्यादा अन्य कंपनियां इस पत्र का समर्थन कर रही हैं। एक ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि भले ही ये मॉडल्स सस्ते हों, लेकिन इन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है, जिसका चीन जैसे देशों की सरकारें गलत इस्तेमाल कर सकती हैं।
2 धड़ों में बंटी दिग्गज कंपनियां
अमोदेई ने चेतावनी दी है कि ओपन-वेट मॉडल्स के कारण बुरे तत्वों के लिए साइबर हमले करना या जैविक खतरे पैदा करना आसान हो जाता है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि अमेरिका को चीन को चिप्स के निर्यात पर रोक लगानी चाहिए और सभी मॉडल्स के कड़े सुरक्षा परीक्षण होने चाहिए।
उनके इस रुख ने उद्योग को 2 धड़ों में बांट दिया है। जहां एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां ओपन सिस्टम्स को उनके लचीलेपन के लिए पसंद करती हैं, वहीं एंथ्रोपिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियमों की वकालत कर रही है।