Loading...
राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा- पिता की मरने में मदद की, घरवालों ने तोड़ा रिश्ता
राम कपूर ने पिता की बीमारी को लेकर खुलासा किया

राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा- पिता की मरने में मदद की, घरवालों ने तोड़ा रिश्ता

Jul 28, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में प्रतियोगियों के खुलासे लगातार दर्शकों के होश उड़ा रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनने के बाद अन्य प्रतियोगी भावुक और दंग रह गए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने बीमार पिता की आखिरी समय में मरने में मदद की थी। राम ने बताया कि उन्होंने ये बात अपने परिवार से छिपाकर रखी थी।

खुलासा

राम ने बताया कि उनके पिता को दोबारा कैंसर हुआ था

शो के दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता को 63 साल की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। कीमोथेरेपी के 18 सेशन लेने के बाद कैंसर लगभग खत्म हो गया था। हालांकि, 73 साल तक अच्छी जिंदगी जीने के बाद उन्हें दोबारा कैंसर हो गया। उस वक्त कोरोना का समय था।

राम के मुताबिक, उनके पिता ने उस वक्त तय कर लिया था कि उन्हें अब इस बीमारी से नहीं लड़ना। इसमें उन्होंने अपने बेटे की मदद ली थी।

दर्द

ICU में नहीं चल रहा था इलाज

राम ने बताया कि उनके पिता जब ICU में भर्ती थे, वह लगातार उनके साथ थे। किसी को नहीं पता था कि उनका कोई इलाज नहीं हो रहा था।

उन्होंने बताया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनके अंतिम संस्कार में कोई रोए। अभिनेता की मां और बहन उनसे आज भी बात नहीं करती हैं। इस बात को 5 साल बीत चुके हैं।

बता दें, 'लॉकअप 2' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT