Page Loader
अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के आंख और कान की बार-बार क्यों हो रही जांच? 
नासा रही सुनीता विलियम्स के आंख और कान का बार-बार जांच (तस्वीर: नासा)

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के आंख और कान की बार-बार क्यों हो रही जांच? 

Aug 14, 2024
11:05 am

क्या है खबर?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बीते 2 महीने से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में हैं। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर मिशन के तहत ISS पर गई थी, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्या आने के कारण वह अभी वहीं फंस गई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ISS में फंसे अपने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के आंख और कान की बार-बार जांच कर रही है। इसी महीने 1 अगस्त और 13 अगस्त को नासा ने यह जांच की थी।

वजह

क्यों बार-बार की जा रही है जांच? 

अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को मानव शरीर पर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव को समझने और उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखने के लिए नियमित जांच से गुजरना पड़ता है। अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को सुनने और देखने की क्षमता होने का खतरा होता है। नासा बार-बार विलियम्स और विल्मोर के आंख और कान का जांच इसीलिए कर रही है। अगर जांच में कोई कमी पाई जाती है तो उसका उपचार किया जाता है।

जांच

रेटिना और लेंस की हुई जांच

नासा ने स्टैंडर्ड मेडिकल इमेजिंग हार्डवेयर का उपयोग करके विलियम्स और विल्मोर के कार्निया, रेटिना और लेंस को स्कैन किया है। इससे पहले दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का अल्ट्रासाउंड 2 डिवाइस का उपयोग करके नस स्कैन किया गया था। इस जांच को करने के लिए दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बारी-बारी करके एक दूसरे के कंधे और गर्दन के नसों की तस्वीर ली। इन तस्वीरों को पृथ्वी पर डॉक्टरों की टीम के पास विश्लेषण के लिए भेजा गया।