Page Loader
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के यात्री नए साल का जश्न कब मनाएंगे?
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर ऊपर है (तस्वीर: नासा)

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के यात्री नए साल का जश्न कब मनाएंगे?

Dec 29, 2022
09:52 am

क्या है खबर?

साल 2022 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और कुछ ही घंटों में 2023 का आगमन होने वाला है। ऐसे में दुनिया के अलग-अलग कोने में लोग अपने देश में रात 12 बजते ही नए साल के आगमन का जश्न मनाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के अंतरिक्ष यात्री नए साल का जश्न कब मनाएंगे? क्योंकि स्टेशन में सवार यात्री अमेरिका, जापान समेत कई अलग-अलग समय क्षेत्र वाले देशों से आते हैं।

जानकारी

जानिए ISS के अंतरिक्ष यात्री कब मनाएंगे नए साल का जश्न

ISS पृथ्वी की सतह से करीब 400 किलोमीटर ऊपर हैं और रोजाना करीब 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से 16 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है, यानी अंतरिक्ष यात्री एक दिन में 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं। ISS यूनिवर्सल कोऑर्डिनेटेड टाइम (UTC) का पालन करता है। यह भारतीय समय से 5:30 घंटे पीछे है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए 1 जनवरी, 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे नया साल शुरू होगा।