LOADING...
व्हाट्सऐप में आया यह नया फीचर, अब बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता रख सकेंगे नजर
व्हाट्सऐप में आया यह नया फीचर

व्हाट्सऐप में आया यह नया फीचर, अब बच्चों के अकाउंट पर माता-पिता रख सकेंगे नजर

Mar 12, 2026
08:39 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप यूजर्स की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म में लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ी रहती है। अब कंपनी ने इसी क्रम में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पेरेंट-सुपरवाइज्ड अकाउंट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए बच्चे ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उन पर माता-पिता की निगरानी रहेगी। कंपनी के अनुसार इन अकाउंट्स में सिर्फ मैसेज और कॉल की सुविधा मिलेगी और इन पर किसी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।

काम

ऐसे सेट होता है पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट

इस फीचर को शुरू करने के लिए माता-पिता और बच्चे दोनों के डिवाइस की जरूरत होगी। अकाउंट को QR कोड स्कैन करके ऑथेंटिकेट किया जाएगा। सेटअप के दौरान पेरेंट्स कई तरह के अलर्ट भी चालू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए जब बच्चा कोई नया कॉन्टैक्ट जोड़ता है, किसी को ब्लॉक करता है या रिपोर्ट करता है, तो इसकी सूचना माता-पिता को मिल जाएगी। इससे पेरेंट्स बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकते हैं।

कंट्रोल

बच्चों की गतिविधियों पर रहेगा कंट्रोल

इस फीचर में माता-पिता को कई अतिरिक्त नियंत्रण भी दिए गए हैं। वे यह देख सकते हैं कि बच्चा प्रोफाइल फोटो बदल रहा है, किसी नए ग्रुप में शामिल हो रहा है या नई चैट रिक्वेस्ट प्राप्त कर रहा है। सभी सेटिंग्स छह अंकों के पिन से सुरक्षित रहेंगी, जिसे माता-पिता अपने डिवाइस से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों के लिए मेटा एआई, चैनल और स्टेटस जैसे फीचर बंद रहेंगे और कुछ सीमित सुविधाएं ही उपलब्ध होंगी।

Advertisement

गोपनीयता

सुरक्षा और गोपनीयता का रखा गया ध्यान

कंपनी के अनुसार, इन अकाउंट्स में भी सभी चैट और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी। अगर बच्चे को किसी अनजान नंबर से मैसेज आता है तो उसे पहले जानकारी दी जाएगी। अनजान नंबर की तस्वीर भी अपने आप ब्लर दिखाई देगी। व्हाट्सऐप ने बताया कि फिलहाल यह फीचर कुछ क्षेत्रों में शुरू किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement