व्हाट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया मेटा बिजनेस AI एजेंट
व्हाट्सऐप ने भारत में अपना नया मेटा बिजनेस एजेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पेश किया है। यह एक स्मार्ट AI टूल है, जो कारोबारों को अपने ग्राहकों से 24 घंटे चैट करने की सुविधा देता है।
यह टूल ग्राहकों के सवालों के जवाब दे सकता है, उन्हें प्रोडक्ट्स की जानकारी दे सकता है, अपॉइंटमेंट्स बुक कर सकता है और सेल्स से जुड़ी बातचीत को भी संभाल सकता है।
इतना ही नहीं, यह कारोबारों को बातचीत का संक्षिप्त सारांश भी देता है, जिससे उनसे कोई भी जरूरी जानकारी छूटने नहीं पाती।
बिजनेस सर्च और शेयरिंग की सुविधा भी शामिल
इस नए एजेंट के साथ प्लेटफॉर्म ने ऐप के अंदर ही बिजनेस के नाम से सर्च करने की सुविधा भी दी है। इससे आपको किसी कारोबार का नंबर सेव करने या दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप व्हाट्सऐप पर बिजनेस प्रोफाइल अपने दोस्तों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं, जिससे रिकमेंडेशन्स और रेफरल्स भेजना काफी आसान हो जाता है।