आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप पर लौट आया पुराना स्टाइल
टेक्नोलॉजी
व्हाट्सऐप आईफोन यूजर्स के लिए एनिमेटेड मैसेज बबल्स का टेस्ट कर रहा है, जिससे चैट्स और भी जीवंत दिखेंगी।
जब कोई नया मैसेज आता है तो मैसेज का बबल अब धीरे से उभरता है और थोड़ा बड़ा हो जाता है। इससे चैट्स में वो पुराना स्टाइल वापस आ गया है, जिसे पहले हटा दिया गया था। यह अपडेट अभी कुछ यूजर्स को ऐपल के टेस्टफ्लाइट बीटा के जरिए मिल रहा है।
एनिमेशन को ऐसे कर सकते हैं बंद
अगर, आपको नया लुक पसंद नहीं आ रहा है तो अब आप सेटिंग्स में जाकर चैट्स विकल्प के अंदर एनिमेशन में जाकर इन इफेक्ट्स को कभी भी बंद कर सकते हैं।
यह फीचर पिछले सप्ताह एंड्रॉयड बीटा में पहली बार दिखा था और अब iOS टेस्टर्स को भी मिल रहा है। इससे लग रहा है कि जल्द ही सभी यूजर्स को भी यह फीचर मिलेगा क्योंकि व्हाट्सऐप अपने इंटरफेस को और बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है।