व्हाट्सऐप वेब से लैपटॉप पर ही कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल
व्हाट्सऐप ने यूजर को बेहतर अनुभव देने के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब आप अपने वेब ब्राउजर से सीधे ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे।
इसका मतलब है कि ऑनलाइन क्लास, ऑफिस मीटिंग या दोस्तों से बात करते हुए अब आपको बार-बार फोन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप अपने लैपटॉप पर ही आसानी से ये सभी काम कर सकते हैं। यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि इसका अनुभव एकदम सहज रहे।
ऐस कर पाएंगे व्हाट्सएप वेब पर कॉल?
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको बस व्हाट्सऐप वेब खोलना है, किसी चैट को चुनना है और फिर ऑडियो या वीडियो कॉल के आइकन पर क्लिक करना है।
कंपनी का दावा है कि इस फीचर से बातचीत के दौरान आवाज और वीडियो दोनों की गुणवत्ता बेहतरीन मिलेगी। आप चाहें लंबी बातचीत करें या छोटी अनुभव शानदार रहेगा।
मेटा के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है कि दूर बैठे लोगों से जुड़ना और भी सरल हो जाए।