Page Loader
व्हाट्सऐप ने पेश किया नया अपडेट, इमोजी कीबोर्ड के क्रैश होने की समस्या हुई दूर
व्हाट्सऐप ने पेश किया नया अपडेट

व्हाट्सऐप ने पेश किया नया अपडेट, इमोजी कीबोर्ड के क्रैश होने की समस्या हुई दूर

Jun 06, 2024
09:27 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाल ही में बीटा 2.24.12.18 अपडेट को पेश किया था। दुर्भाग्य से गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा 2.24.12.18 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद क्रैश हुआ, जो बड़ी संख्या में यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कई यूजर्स ने इमोजी कीबोर्ड के क्रैश होने की सूचना दी है। आप कंपनी में इस बग को ठीक करने के लिए एक अपडेट रोल आउट किया है।

उपाय

कैसे ठीक करें इमोजी कीबोर्ड में मौजूद बग?

बग को ठीक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें। अगर आप वर्तमान में पुराने अपडेट के साथ इमोजी कीबोर्ड के क्रैश होने की समस्या का सामना नहीं कर रहे हैं, फिर भी लेटेस्ट बीटा अपडेट को इंस्टॉल करना हैं, क्योंकि अपडेट इंस्टॉल नहीं करने से आने वाले दिनों में इमोजी कीबोर्ड के बाग का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी अपडेट को अपने सभी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही।

फीचर

चैट थीम फीचर पर काम कर रही कंपनी 

व्हाट्सऐप iOS यूजर्स के लिए एक चैट थीम फीचर पर काम कर रही है। इस नए फीचर का उपयोग करके यूजर्स अपने अलग-अलग चैट में पसंद के अनुसार कोई भी थीम सेट कर सकेंगे। यह फीचर फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में मिलने वाले चैट थीम फीचर के ही समान है। कंपनी भविष्य के अपडेट में चैट थीम फीचर को अपने सभी इस यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है।