Page Loader
व्हाट्सऐप ने भारत में अप्रैल में 74 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध
व्हाट्सऐप ने मार्च में 45 लाख अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया था (तस्वीर: pexels)

व्हाट्सऐप ने भारत में अप्रैल में 74 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

Jun 02, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज फैलाने वाले और अभद्र भाषा को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है। व्हाट्सऐप की नई यूजर सेफ्टी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस साल अप्रैल महीने में नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 74 अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च महीने कंपनी ने क्रमशः 29 लाख, 46 लाख और 45 लाख अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया था।

रिपोर्ट

किसी भी रिपोर्ट से पहले 24 लाख अकाउंट्स पर लगाया गया प्रतिबंध 

कंपनी ने यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। अन्य 50 लाख अकाउंट्स को कंपनी ने यूजर्स द्वारा पोस्ट या ईमेल के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट्स के आधार पर प्रतिबंधित किया है। बता दें, 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने यूजर्स की शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट जारी करनी होती है।