विवो ने भारत में लॉन्च किया T5e बजट स्मार्टफोन, जानिए इसकी खासियत
विवो ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन T5e लॉन्च किया है। इस फोन में 6.74-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को काफी स्मूथ बनाता है।
यह ओरिजिन OS 6 पर चलता है, जो कि एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छोटे-मोटे छींटों से सुरक्षित रहता है।
फोन में मिलती है रिवर्स चार्जिंग की सुविधा
T5e में यूनिसोक T7225 प्रोसेसर लगा है। इसमें 4GB रैम दी गई है, जिसके साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।
64GB की इंटरनल स्टोरेज क्षमता को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। अगर, आपके दोस्त का फोन डिस्चार्ज हो जाए तो आप इस फोन की मदद से उसे चार्ज कर सकते हैं।
फोन के पीछे 8MP और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन शैडो ग्रे और एरो ब्लू 2 रंगों में मिलता है। इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट, विवो की वेबसाइट और आपके नजदीकी स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।