Loading...
RAF के जवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलाई थी पैलेट, दागे थे 7 राउंड
दिल्ली में RAF के एक जवान ने पेलेट गन से 7 गोलियां चलाईं

RAF के जवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलाई थी पैलेट, दागे थे 7 राउंड

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 20 जुलाई को संसद कूच के दौरान लाठचार्ज और आंसू गैस के अलावा पैलेट गन भी चलाई गई थी, जिसकी पुष्टि हो गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को पता चला है कि कनॉट प्लेस में तैनात उसकी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान ने अपनी पेलेट गन से 7 गोलियां चलाईं थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इसमें 5 गोलियां प्रदर्शनकारियों को लगीं, जबकि 2 जमीन पर गिरीं।

गोलियां

पैलेट गन से 3 छात्र बुरी तरह घायल

CRPF ने RAF के जवानों द्वारा पेलेट गन के इस्तेमाल की जांच शुरू की थी, जिसमें अब यह जानकारी सामने आई है।

पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल 3 छात्रों का अस्पताल में इलाज किया गया है, जिसमें इरशाद शेख (25) जो गुड़गांव में काम करते हैं, साहिल लोचब (19) जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र और आउटलुक मैगज़ीन के 28 साल के पत्रकार शामिल हैं।

RAF जवानों की लॉग एंट्री की जांंच के बाद इसका खुलासा हुआ है।

जांच

गंभीर चूक मिली

रिपोर्ट के मुताबिक, RAF की इंस्पेक्टर जनरल सीमा धुंधिया ने कहा था कि 20 जुलाई के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए अपनाई गई बल प्रयोग की विधि निर्धारित मानकों और RAF प्रशिक्षण के अनुरूप नहीं थी।

यह टिप्पणी एक आंतरिक समीक्षा के बाद आई जिसमें गंभीर परिचालन चूक पाई गई थी।

धुंधिया ने 22 जुलाई को दिल्ली में तैनात कंपनी कमांडरों और कमांडेंटों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी और निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENT