क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' पायरेसी का शिकार, ऑनलाइन लीक हो गई पूरी फिल्म
क्या है खबर?
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन और लोगों से वाहवाही हासिल करने के बीच, ये पायरेसी का शिकार हो गई है। सिनेमाघरों में रिलीज के 10 दिन पूरे करने के बाद फिल्म के अचानक सोशल मीडिया पर लीक होने से निर्माताओं को भी झटका लगा है। निर्माता स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे लीक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
लीक
फिल्म की कई प्रतियां टेलीग्राम पर उपलब्ध
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रकाशनों ने बताया कि फिल्म का एक निम्न-गुणवत्ता वाला संस्करण 26 जुलाई को एक्स पर पोस्ट किया गया था, लेकिन 2 घंटे बाद हटा दिया गया। तब तक 50,000 से ज्यादा लोगों ने सामग्री को देख लिया था।
उन्होंने स्वतंत्र रूप से पुष्टि की है कि फिल्म की कई प्रतियां टेलीग्राम पर मौजूद हैं।
हालांकि, निर्माताओं ने कॉपीराइट उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए लीक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमाई
लीक के बावजूद बंपर कारोबार कर रही है फिल्म
ऑनलाइन लीक होने के बावजूद, 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 119.65 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं वैश्विक स्तर पर इसने लगभग 5,360 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
फिल्म की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है, जिसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे और जेंडाया समेत कलाकार मौजूद हैं।