क्या राजनीति में कदम रखने जा रहे धनुष? वायरल वीडियो देख लग रहे कयास
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की तरह राजनीति में कदम रखना फिल्मी सितारों के लिए कोई नई बात नहीं है। ताजा नाम तमिल सुपरस्टार धनुष का सामने आया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनके राजनीति में आने की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ये वीडियो अभिनेता के एक प्रशंसक द्वारा लगाए गए ब्लड कैंप का है, जिसमें वह शामिल हुए थे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
संबोधन
धनुष की बातों को सुन जोश में आए उनके फैंस
कार्यक्रम के दौरान, धनुष ने मंच से वहां मौजूद जनता को संबोधित किया और कहा, "इतने सारे लोग एक जगह एकत्र हुए हैं। एकता में बहुत ताकत होती है। हमें इस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से परे, हमें और भलाई के काम करने होंगे। अपने क्षेत्र के लोगों, अपने आसपास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और उनकी हर संभव मदद करें। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#Dhanush gives a Strong hint about his Political Entry:
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) July 26, 2026
"So many people have gathered in one place.. This kind of unity has a power..💪 You need to give that unity a purpose.. Not just through audio launches and meet ups. Join hands and do more welfare work.. Do whatever you can…
कयास
धनुष का अंदाज देख लोगों ने लगाईं अटकलें
वायरल वीडियो में, धनुष किसी राजनेता की तरह फैंस का अभिवादन करते दिखे। उनका ये अंदाज देखकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शायद वह राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी में हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'उनकी बॉडी लैंग्वेज और बोलने का तरीका उनके आगे के रास्ते को बयां करता है।'
एक ने लिखा, 'धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री का मजबूत संकेत दिया।'
हालांकि, धनुष की ओर से राजनीति में आने की कोई योजना घोषित नहीं की गई है।