रुबिन ऑब्जर्वेटरी ने खोजे आकाशगंगा के छिपे हुए 2 पड़ोसी
चिली में स्थित वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी ने हाल ही में आकाशगंगा के 2 ऐसे पड़ोसी ढूंढ निकाले हैं, जो अब तक छिपे हुए थे। इनमें से एक एक्वेरियस IV नाम की एक धुंधली आकाशगंगा है, जो हमसे 3.55 लाख प्रकाश-वर्ष दूर है। दूसरा, रुबिन-GC1 नाम का एक तारों का झुंड (स्टार क्लस्टर) है, जो ब्रह्मांडीय धूल के पीछे छिपा हुआ था।
यह खोज दिखाती है कि ऑब्जर्वेटरी में उन चीजों को भी खोजने की शानदार क्षमता है, जिन्हें हमने पहले कभी नहीं देखा था।
ऑब्जर्वेटरी ने 7 फीसदी आकाश का नक्शा किया तैयार
रुबिन ऑब्जर्वेटरी ने अपना 10 साल का सर्वेक्षण जून में ही शुरू किया है और अभी तक केवल 7 फीसदी आकाश का ही मैप तैयार किया है, लेकिन इसके बावजूद यह बड़ी-बड़ी खोजें कर रही है।
इन मुश्किल से दिखने वाले पड़ोसियों को ढूंढकर वैज्ञानिक यह समझना चाहते हैं कि हमारी आकाशगंगा कैसे बनी और ब्रह्मांड को आकार देने में रहस्यमय डार्क मैटर की क्या भूमिका होती है।