आसमान में 17 जून को दिखेगा शुक्र और चांद का अद्भुत मिलन
आसमान में जल्द ही एक खास खगोलीय घटना दिखने वाली है। 17 जून को शुक्र ग्रह और एक पतला अर्धचंद्र कर्क राशि में एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे।
चंद्रमा उस समय सिर्फ 3 दिन पुराना होगा और उसकी सिर्फ 11 प्रतिशत रोशनी ही दिखाई देगी, जिससे वह चमकीले शुक्र के पास और भी ज्यादा स्पष्ट और सुंदर दिखेगा।
यह नजारा लंदन में भारतीय समयानुसार, 18 जून को सुबह 2:15 बजे के आस-पास पश्चिमी आसमान में नीचे की ओर दिखाई देगा।
कहां साफ दिखाई देगा यह नजारा?
इस खगोलीय नजारे को बेहतर ढंग से देखने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी होगी, जहां से पश्चिमी क्षितिज का साफ नजारा मिलता हो। जैसे-जैसे अंधेरा गहराता जाएगा, आप चंद्रमा के काले हिस्से पर पड़ने वाली हल्की-सी चमक, जिसे पृथ्वी-प्रकाश कहते हैं, उसे देखने की कोशिश कर सकते हैं।
दूरबीन से यह नजारा और भी साफ दिखेगा, बस सूरज डूबने का इंतजार करें। अगर्, आप दक्षिणी गोलार्ध से इस नजारे को देख रहे हैं तो आपके लिए यह और भी शानदार होगा क्योंकि वहां यह आसमान में थोड़ा ऊपर और शाम को जल्दी दिखाई देगा।