LOADING...
अमेरिकी सरकार के गुप्त UFO कार्यक्रम का हुआ खुलासा, देखी गई है 400 फुट की तश्तरी
अमेरिकी सरकार के गुप्त UFO कार्यक्रम का हुआ खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अमेरिकी सरकार के गुप्त UFO कार्यक्रम का हुआ खुलासा, देखी गई है 400 फुट की तश्तरी

Nov 16, 2024
11:10 am

क्या है खबर?

एक रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार के गुप्त UFO कार्यक्रम का खुलासा हुआ है, जिसमें गैर-मानव खुफिया (NHI) के सबूत मिले हैं। 'इमैकुलेट कॉन्स्टेलेशन' नाम के इस कार्यक्रम में 1991 से 2022 तक की UFO घटनाओं का डाटा, वीडियो और गवाहों की गवाही शामिल है। गवाहों ने उड़ते हुए धातु के गोले, 'जेलीफिश' जैसे विमान और समय की धारणा बदलने वाली घटनाओं की बात कही है। यह कार्यक्रम इन सबूतों को सुरक्षित रखने और जांचने के लिए बनाया गया है।

तस्वीरें

अमेरिकी सेना के पास हैं UFO की हजारों तस्वीरें 

रिपोर्ट में बताया गया कि इन्फ्रारेड सैटेलाइट्स ने 400 फुट चौड़ी तश्तरी जैसे UFO का फुटेज रिकॉर्ड किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह UFO समझ गया था कि उसे सैटेलाइट से देखा जा रहा है। कांग्रेस में UAP पर हुई सुनवाई में इस पर चर्चा हुई। गवाह माइकल शेलेनबर्गर ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास UFO की हजारों हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें और डाटा है। दावा किया गया कि सेना बिना कांग्रेस को बताए UFO और NHI मामलों को संभाल रही है।

मुठभेड़

रिपोर्ट में मुठभेड़ का भी है जिक्र

इस रिपोर्ट में सेना के कर्मियों द्वारा UFO मुठभेड़ों का भी जिक्र है। एक घटना में UFO जहाज के ऊपर उड़ते हुए कर्मियों को बेचैन कर गया और समय का एहसास बदल दिया। दूसरी घटना में एक छोटे UFO ने सैन्य क्षेत्र में हलचल मचाई, जिससे कर्मियों को आंखों में तनाव और डर महसूस हुआ। रिपोर्ट में तेज गति से चलने वाले धातु के गोले भी दर्ज हैं, जिनका व्यवहार किसी भी ज्ञात तकनीक से अलग था।

Advertisement

दावा

पेंटागन ने इन दावों को किया खारिज

एक रिपोर्ट में विशाल 400 फीट चौड़ी तश्तरी और 'जेलीफिश' जैसे UFO की घटनाओं का जिक्र है। इन्फ्रारेड कैमरों ने बादलों के बीच से इन UFO की फुटेज रिकॉर्ड की। UFO हवा में अजीब व्यवहार कर रहे थे। रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिकी सरकार दशकों से इन घटनाओं और तकनीकों को गुप्त रख रही है। पेंटागन ने इन दावों को खारिज किया। रिपोर्ट ने विदेशी खुफिया जानकारी और तकनीक पर सैन्य शोध की चिंताओं को भी उजागर किया।

Advertisement

जानकारी

नासा का क्या है कहना?

नासा के विशेषज्ञ माइक गोल्ड ने कहा कि उन्नत 'गैर-जैविक बुद्धिमत्ता' का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीनें हो सकती हैं। कई लोगों ने ने कहा है कि UFO पर गहराई से अध्ययन कर निष्कर्ष जनता से साझा करना चाहिए।

Advertisement