एंथ्रॉपिक ने अपनी 'क्लाउड फॉर टीचर्स' सेवा को 30 जुलाई, 2028 तक फ्री रखने का फैसला किया है। अमेरिका के प्रमाणित K-12 शिक्षकों को क्लाउड की प्रीमियम सुविधाएं क्लासरूम के लिए खास टूल और पाठ योजना बनाने और मूल्यांकन के लिए पाठ्यक्रम से जुड़ा कंटेंट मिलेगा।
इसके लिए उन्हें कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। यह कदम एक शिक्षक संघ के साथ हुए समझौते के तहत उठाया गया है।
इस समझौते में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा, छात्रों के डाटा की प्राइवेसी और शिक्षण संबंधी फैसलों पर शिक्षकों के नियंत्रण पर खास ध्यान दिया गया है।
क्लासरूम की गोपनीयता बनी रहेगी
बड़े शिक्षक संघों के साथ हुए समझौते के तहत एंथ्रॉपिक ने वादा किया है कि वह छात्रों या शिक्षकों के डाटा का इस्तेमाल ट्रेनिंग या बिक्री के लिए नहीं करेगा। इससे उनकी गोपनीयता बनी रहेगी।
शिक्षक ऑनलाइन साइन-अप कर सकते हैं और स्कूल आसानी से इसकी पहुंच को मैनेज कर सकते हैं। एंथ्रॉपिक में बेनिफिशियल डिप्लॉयमेंट्स की प्रमुख एलिजाबेथ केली ने इस बात की सराहना की कि कंपनी ने वास्तव में शिक्षकों की जरूरतों को सुना।
उन्होंने डेट्रॉइट के उन शिक्षकों का भी जिक्र किया, जिन्होंने ट्रेनिंग सेशन के दौरान क्लासरूम के लिए कई उपयोगी टूल बनाए थे।