UN ने AI के तेजी से विस्तार को लेकर दी चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी सुरक्षा के कदम उसकी गति के सामने धीमे पड़ रहे हैं।
योशुआ बेंगियो और मारिया रेसा की सह अध्यक्षता वाली इस पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि AI का असर नौकरियों से लेकर मानवाधिकारों तक हर क्षेत्र पर पड़ रहा है।
पैनल ने दुनियाभर के नेताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी नीतियां अंदाजों के बजाय ठोस वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित करें।
AI में अमेरिका और चीन हावी
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है, "दुनिया उस चीज को नहीं चला सकती, जिसे वह समझती ही नहीं।" 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की कुल AI कंप्यूटिंग क्षमता का 75 फीसदी अमेरिका में था और 15 फीसदी चीन में (कुल 90 फीसदी) था। ऐसे में बाकी दुनिया के पास सिर्फ 10 फीसदी क्षमता बची है।
रिपोर्ट में मांग की गई है कि AI के विकास को सही दिशा देने के लिए सभी को बराबर अवसर मिलें और खुले शोध को बढ़ावा दिया जाए।