ब्रिटेन में ऑपरेशन से पहले ही 60 फीसदी मरीजों के लिए संजीवनी बनी यह थेरेपी
यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुए एक नए ट्रायल से पता चला है कि कुछ आंत का कैंसर मरीजों को ऑपरेशन से पहले इम्यूनोथेरेपी देने से बीमारी को दोबारा लौटने से रोका जा सकता है।
आमतौर पर ऐसे मरीजों को कीमोथेरेपी दी जाती है, लेकिन ट्रायल एक खास जेनेटिक प्रोफाइल वाले 32 मरीजों को 9 हफ्तों तक कीमो के बजाय पेम्ब्रोलिजुमैब की 3 खुराकें दी गईं। लगता है कि यह तरीका कुछ मरीजों के लिए बहुत ही कारगर हो सकता है।
थेरेपी के बाद नहीं दिखे कैंसर के लक्षण
इस उपचार के बाद लगभग 60 फीसदी मरीजों में कैंसर के कोई लक्षण नहीं दिखे। इतना ही नहीं, करीब 3 साल तक चली निगरानी में भी उनमें बीमारी दोबारा नहीं लौटी।
इन नतीजों को बेहद उत्साहजनक बताते हुए डॉ. काई-कीन श्यू ने कहा कि ये आंकड़े उम्मीद जगाते हैं। हालांकि, यह थेरेपी सबके लिए कारगर नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति का जेनेटिक मेकअप अलग होता है।
यही वजह है कि एलिसे सर्जेंट जैसे मरीज भविष्य में इस तरह की और भी खोजों की उम्मीद कर रहे हैं। एलिसे सर्जेंट की यह भी मांग है कि आंत का कैंसर अब कम उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है, इसलिए इसकी जांच शुरू करने की उम्र 40 साल कर देनी चाहिए।