LOADING...
आर माधवन के वो यादगार किरदार, जिन्होंने उन्हें बनाया एक्टिंग का 'धुरंधर'
आर माधवन के कुछ दमदार किरदारों पर एक नजर

आर माधवन के वो यादगार किरदार, जिन्होंने उन्हें बनाया एक्टिंग का 'धुरंधर'

Jun 01, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

आर माधवन अपने अभिनय से रोंगटे खड़े कर देते हैं और अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 56 साल के हो चुके अभिनेता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने कभी खुद को एक किरदार में बंधने नहीं दिया। कभी रोमांटिक हीरो बनकर तो कभी 'शैतान' बनकर उन्होंने हमेशा अपने अभिनय से लोगों को आश्चर्यचकित किया है। आइए देखें उनके करियर के वो आइकॉनिक किरदार, जिन्होंने उन्हें भारतीय सिनेमा का 'धुरंधर' अभिनेता बना दिया।

#1 & #2

'मैडी (माधव शास्त्री)' और 'नंबी नारायणन'

बॉलीवुड में डेब्यू करते ही माधवन को उनका नया नाम मिल गया। दरअसल, 'रहना है तेरे दिल में' (2001) में उन्होंने 'मैडी (माधव शास्त्री)' नाम के बेपरवाह, गुस्सैल और रोमांटिक लड़के का किरदार निभाया था जो आज भी लोगों का पसंदीदा है। यहीं से माधवन सिनेमा में हमेशा के लिए 'मैडी' बन गए। इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक नंबी नारायणन का किरदार निभाकर माधवन ने अपने अभिनय की गहन छाप छोड़ी। उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दर्शक उनके मुरीद बन बैठे।

#3 & #4

'वनराज' और 'फरहान कुरैशी'

अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' (2024) में माधवन पहली बार विलेन बनकर छा गए। अपनी रोमांटिक व सीधे-सादे इंसान की छवि को तोड़कर उन्होंने 'वनराज' नाम के क्रूर और तांत्रिक का किरदार निभाया। उनकी खूंखार एक्टिंग ने दर्शकों को सिनेमाघरों में डरा दिया था। माधवन के 'फरहान कुरैशी' वाले किरदार को कैसे भूला जा सकता है। आमिर खान की '3 इडियट्स' में माधवन ने इतनी सादगी से अपना किरदार निभाया कि यह भारतीय सिनेमा का एक लैंडमार्क रोल बन गया।

Advertisement

#5 & #6

'मनु' और 'अजय सान्याल'

एक शांत, गंभीर और सीधे-सादे NRI डॉ मनोज शर्मा उर्फ मनु के किरदार में माधवन को खूब पसंद किया गया। यह किरदार उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में देखने को मिला था, जिसमें माधवन के साथ कंगना रनौत की जोड़ी जमी थी। 2 किस्तों वाली यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख अजय सान्याल का किरदार निभाया। इस किरदार में उनका स्वैग और दमदार प्रेजेंस काफी चर्चा में रहा।

Advertisement