m-आधार हुआ बंद, अब नए ऐप ने ली जगह
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने पुराने m-आधार ऐप को धीरे-धीरे बंद कर रहा है और उसकी जगह एक नया पहले से भी ज्यादा सुरक्षित आधार ऐप लॉन्च किया है।
इस अपडेट का मुख्य मकसद है कि अब आपकी डिजिटल पहचान पर आपका ज्यादा कंट्रोल हो सके।
अगर, आपको अपने आधार दस्तावेज ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करने हैं तो आपके पास 14 जून, 2027 तक का समय है। ऐसे में ऐप बदलने या अपडेट करने की कोई जल्दी नहीं है।
QR कोड और फेस ऑथेंटिकेशन का फीचर
इस नए ऐप में अब QR कोड शेयरिंग और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे कई खास फीचर्स आ गए हैं। अब होटल या सरकारी दफ्तरों में अपनी पहचान साबित करना और भी आसान और सुरक्षित हो गया है।
मल्टी-लेयर्ड ऑनबोर्डिंग से सुरक्षा को और मजबूत बनाया गया है, जिसमें OTP, बायोमेट्रिक्स और पिन सेटअप जैसे विकल्प दिए गए हैं।
अब आप अपने फिंगरप्रिंट, आईरिस या चेहरे के डाटा को सीधे ऐप से लॉक भी कर सकते हैं।
इन सभी बदलावों का मकसद है कि आपकी पहचान सुरक्षित रहे और कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर पाए। साथ ही इसका पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहे।