IPL में CSK ने इन मैचों में रनों के लिहाज से झेली है सबसे बड़ी हार
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) सबसे सफल टीमों में से है। हालांकि, IPL 2026 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई और अपने आखिरी मुकाबले में तो गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उसे 89 रन से हार का सामना करना पड़ा। ये IPL के इतिहास में CSK की सबसे बड़ी हार भी साबित हुई। ऐसे में आइए टीम की इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी हारों पर नजर डालते हैं।
#1
89 रन
IPL 2026 के 66वें मुकाबले में GT के लिए साई सुदर्शन ने 84 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 64 रन बनाए। GT ने 229/4 का स्कोर बनाया। जोस बटलर ने भी 57 रन की पारी खेली। जवाब में CSK का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। CSK 13.4 ओवर में 140 का स्कोर बना पाई और 89 रन से मुकाबला हार गई।
#2
60 रन
IPL 2013 के 49वें मुकाबले में CSK का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 139/5 का स्कोर बनाया था। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 39 रन बनाए थे। हरभजन सिंह ने 11 गेंदों में 25 रन जड़ दिए थे। जवाब में CSK 15.2 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हुई थी। मिचेल जॉनसन और प्रज्ञान ओझा ने 3-3 विकेट लिए थे। CSK को 60 रन से हार मिली थी।
#3
54 रन
CSK की तीसरी बड़ी हार IPL 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 180/8 का स्कोर बनाया था। लियाम लिंविगस्टोन ने 32 गेंदों का सामना किया था और 62 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा शिखर धवन ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए थे। जवाब में CSK 18 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई थी। CSK को 54 रन से हार मिली थी।
#4
50 रन
IPL 2025 के 8वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 196/7 का स्कोर बनाया था। रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 51 रन बनाए थे। जवाब CSK 20 ओवर में 146/8 का स्कोर ही बना पाई थी। RCB के लिए जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उनके अलावा यश दयाल और लिंविगस्टोन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। CSK को 50 रन से हार मिली।