
ट्रंप के सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ को गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिल रही मंजूरी
क्या है खबर?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ (Truth) को गूगल प्ले स्टोर में जगह बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लॉन्च के लगभग एक साल बाद भी गूगल प्ले स्टोर पर अप्रूवल न मिलना ट्रंप के सोशल मीडिया ऐप के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, यह ऐप ऐपल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है।
आइए जानें, गूगल प्ले स्टोर पर ट्रुथ ऐप को क्यों नहीं मिली जगह।
कारण
ट्रुथ ऐप लॉन्च करने की वजह?
डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी संसद पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हे ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बैन कर दिया था।
इसके चलते ट्रंप खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करने लगे। जिसके बाद उन्होंने खुद का सोशल मीडिया ट्रुथ लॉन्च करने की घोषणा की थी।
बता दें कि ट्रंप को ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब जैसे कई बड़े प्लेटफॉर्म ने बैन किया हुआ है।
प्लेटफॉर्म
ट्रुथ ऐप को अभी तक नहीं मिली गूगल प्ले स्टोर पर जगह
ट्रुथ ऐप को फरवरी 2022 में पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य किसी भी तरह के राजनीतिक भेदभाव से मुक्त रहना है।
हालांकि, ट्रुथ सोशल ऐप सिर्फ अमेरिका के ऐप स्टोर पर मौजूद है। इसके अलावा किसी भी देश में डाउनलोड करने के लिए मौजूद नहीं है।
कंपनी पिछले एक साल से इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि अमेरिका में 40 फीसदी लोग एंड्रॉयड यूजर हैं।
कारण
क्या है गूगल प्ले स्टोर पर जगह न मिलने का कारण?
गूगल कंपनी ने इस पर स्पष्ट किया है कि 19 अगस्त को ऐप सब्मिशन में मानक नीतियो के कई उल्लंघनों के बारे में ट्रुथ सोशल को अवगत कराया था।
गूगल के बताया कि यह ऐप यूजर जनित कंटेट को मॉडरेट करने के लिए प्रभावी नहीं था, जो किसी भी ऐप के लिए सबसे जरूरी शर्त होती है।
गूगल पॉलिसी के मुताबिक, जिस ऐप को कुछ महीनों तक अपडेट नहीं मिलता है तो उसे हटा दिया जाता है।
नुकसान
सोशल मीडिया पर बैन से ट्रंप को बड़ा नुकसान
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर बैन किए जाने के बाद ट्रंप को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जो अभी भी जारी है।
ट्विटर से हमेशा के लिए निलंबित किया जाना उनके लिए विशेष तौर पर एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि ट्विटर पर ट्रंप के 8.8 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स थे।
अपने समर्थकों और दुनिया के साथ जुड़ने का ट्विटर उनका सबसे पसंदीदा माध्यम था।