LOADING...
धीमे वाई-फाई से हैं परेशान? इन सेटिंग्स को बदलें
इंटरनेट हमारे रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन चुका है

धीमे वाई-फाई से हैं परेशान? इन सेटिंग्स को बदलें

Mar 06, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

आज के समय में इंटरनेट हमारे रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग और फाइल डाउनलोड जैसे कई काम तेज वाई-फाई पर निर्भर करते हैं। हालांकि, कई बार वाई-फाई अचानक धीमा हो जाता है और काम में रुकावट आने लगती है। अक्सर लोग इसके लिए इंटरनेट कंपनी को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि कई मामलों में समस्या राउटर की सेटिंग्स में होती है, जिसे कुछ आसान बदलाव से ठीक किया जा सकता है।

#1

नेटवर्क चैनल बदलना हो सकता है फायदेमंद

वाई-फाई धीमा होने की एक आम वजह नेटवर्क कंजेशन भी होती है। कई घरों या अपार्टमेंट में आसपास के कई राउटर एक ही वायरलेस चैनल का इस्तेमाल करते हैं। इससे सिग्नल में टकराव होता है और इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में राउटर की सेटिंग में जाकर वायरलेस चैनल को मैन्युअली बदलना मददगार हो सकता है। कम भीड़ वाले चैनल पर स्विच करने से कनेक्शन ज्यादा स्थिर और तेज हो सकता है।

#2

QoS सेटिंग से बेहतर बनाएं नेटवर्क

राउटर में मौजूद QoS यानी क्वालिटी ऑफ सर्विस फीचर भी नेटवर्क को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि किस डिवाइस को ज्यादा बैंडविड्थ मिले। उदाहरण के लिए लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या गेमिंग डिवाइस को ज्यादा प्राथमिकता दी जा सकती है। इससे जरूरी काम जैसे वीडियो कॉल या ऑनलाइन गेमिंग बिना रुकावट के आसानी से चल पाते हैं और नेटवर्क का उपयोग भी संतुलित रहता है।

Advertisement

#3

फर्मवेयर अपडेट और DNS बदलना जरूरी

वाई-फाई की बेहतर स्पीड के लिए राउटर का फर्मवेयर अपडेट रखना भी वाई-फाई स्पीड के लिए महत्वपूर्ण होता है। पुराने फर्मवेयर के कारण कई बार नेटवर्क अस्थिर हो जाता है या कनेक्शन बार-बार टूटने लगता है। इसके अलावा, DNS सर्वर बदलना भी फायदेमंद हो सकता है। तेज और भरोसेमंद DNS सर्वर इस्तेमाल करने से वेबसाइट जल्दी खुलती हैं और इंटरनेट ब्राउजिंग का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर हो सकता है।

Advertisement