टॉर्नयोल ने पेश किया बीमारी फैलाने वाले मच्छर मारने वाला AI ड्रोन
वाई कॉम्बिनेटर समर्थित अमेरिकी स्टार्टअप टॉर्नयोल ने हाल ही में अपना छोटा मच्छर मारने वाला ड्रोन पेश किया है। कंपनी के सह संस्थापक एलेक्स टूसेंट ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें ड्रोन को अपना पहला 'एयर-टू-एयर किल' करते हुए दिखाया है।
टेस्टिंग के दौरान उसने एक उड़ते हुए पतंगे का शिकार किया। इस ड्रोन का लक्ष्य है रासायनिक स्प्रे की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट ड्रोन का इस्तेमाल करना है, जो सिर्फ बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को निशाना बनाएं।
अल्ट्रासोनिक सेंसर्स और माइक्रोफोन का इस्तेमाल
यह 40 ग्राम का ड्रोन अल्ट्रासोनिक सेंसर्स और स्मार्टफोन माइक्रोफोन की मदद से कीटों को ट्रैक करता है। भविष्य के वर्जन में यह मच्छर के पंखों की आवाज से ही पहचान पाएगा कि वह कौन-सी प्रजाति का मच्छर है।
सह संस्थापक टूसेंट और क्लोविस पीडल्लू का मानना है कि उनकी टेक्नोलॉजी से मच्छर नियंत्रण का खर्च 100 गुना तक कम हो सकता है और इसके लिए किसी रासायनिक पदार्थ की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।