Loading...
वनडे क्रिकेट: इंग्लैंड में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
जसप्रीत बुमराह इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट: इंग्लैंड में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Jul 15, 2026
10:54 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की। वह 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे। उन्होंने मुकाबले में एक विकेट लेकर वनडे करियर के 150 विकेट पूरे किए। वह इंग्लैंड की धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने। आइए जानते हैं, इस सूची में किन भारतीय गेंदबाजों का नाम शामिल है।

#1

जसप्रीत बुमराह (31 विकेट) 

बुमराह ने इंग्लैंड में अपना पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 17 मुकाबले खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 21.93 की औसत के साथ 31 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने 4.46 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। इस खिलाड़ी ने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/19 का रहा है। बुमराह ने इस दौरान 14 मेडन ओवर डाले हैं।

#2

रविंद्र जडेजा (30 विकेट)

बुमराह ने रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा है। जडेजा ने इंग्लैंड में अपना पहला वनडे मुकाबला 2011 में खेला था।

अब तक इस खिलाड़ी ने वहां 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 28.03 की औसत से 30 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने भी एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/36 का रहा है।

जडेजा ने 4.91 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

ADVERTISEMENT

#3

भुवनेश्वर कुमार (28 विकेट)

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने 2013 में इंग्लैंड की धरती पर पहला वनडे खेला था, जबकि आखिरी बार 2019 में इस प्रारूप में यहां खेलते नजर आए थे।

उन्होंने 21 वनडे मैचों में 28.07 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। इस दौरान वह एक भी बार 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले सके। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/43 का रहा है।

उन्होंने 4.70 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

ADVERTISEMENT

#4

मदन लाल (27 विकेट)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज मदन लाल इस सूची में चौथे स्थान पर है।

उन्होंने 1974 में इंग्लैंड की धरती पर पहला वनडे खेला था। आखिरी बार वह 1983 में यहां खेलते नजर आए थे।

इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबले खेले थे और इसकी 15 पारियों में 20.85 की औसत से 27 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 3.62 की रही थी।

इस खिलाड़ी ने एक बार 4 विकेट हॉल लिया था और इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 का रहा था।

ADVERTISEMENT