गूगल की नया जेमिनी AI मॉडल लॉन्च की तैयारी, क्लाउड ओपस को देगा टक्कर
गूगल बुधवार (2 सितंबर) को जेमिनी 3.8 फ्लैश मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे आंतरिक रूप से 'स्कीमाकी' नाम दिया गया है। यह कोड लिखने के काम को ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस साल में एजेंटिक कोडिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए टेक दिग्गज की यह एक बड़ी पहल है।
दक्षता बढ़ाने और लागत कम करने के लिए बनाया
बाजार में मौजूद कई बड़े मॉडल्स के मुकाबले 'स्कीमाकी' को खासकर दक्षता बढ़ाने और लागत कम रखने के मकसद से बनाया गया है। गूगल के टूल का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती टेस्टर्स का कहना है कि यह एन्थ्रोपिक के क्लाउड ओपस से बेहतर है और यह बात काफी उम्मीद जगाती है।
डेमिस हसाबिस ने CEO पद से दिया इस्तीफा
यह नई पेशकश गूगल में हुए एक बदलाव के बाद सामने आई है। डीपमाइंड के संस्थापक और पूर्व प्रमुख डेमिस हसाबिस ने अगस्त में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद छोड़ दिया था, ताकि वे शोध पर ध्यान दे सकें। दूसरी तरफ, गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने AI में अब और ज्यादा सक्रिय रुचि लेना शुरू कर दिया है।