संयुक्त राष्ट्र पैनल ने AI ट्रेनिंग के तरीकों पर सवाल उठाए
संयुक्त राष्ट्र (UN) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर नियंत्रण रखने के तरीकों की एक बड़ी समीक्षा चाहता है। योशुआ बेंजियो की सह अध्यक्षता वाले UN के विशेषज्ञ पैनल ने चेतावनी दी है कि वर्तमान के AI सिस्टम कई बार अप्रत्याशित तरीके से काम कर सकते हैं या फिर इंसान के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर भी जा सकते हैं।
AI नियमों पर टेक दिग्गजों की राय बंटी
दिग्गज टेक कंपनियां AI नियमों पर एक राय नहीं रखते। एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई और OpenAI प्रमुख सैम ऑल्टमैन का कहना है कि एडवांस AI से होने वाले संभावित जोखिमों से बचने के लिए कड़े नियम बनने चाहिए।
दूसरी तरफ, एनवीडिया के CEO जेंसेन हुआंग मानते हैं कि इस प्रक्रिया को धीमा करना सही नहीं होगा। पैलंटिर के CEO एलेक्स कार्प और अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट भी इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या केवल नियमों के भरोसे रहना ही काफी है? यह बहस दिखाती है कि फिलहाल नए अविष्कार और सुरक्षा के बीच तालमेल बिठाना कितना मुश्किल और जटिल है।