ट्रंप प्रशासन ने मिथोस 5 के प्रतिबंध में दी छूट, चुनिंदा कंपनियों को उपयोगी की अनुमति
टेक्नोलॉजी
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एंथ्रोपिक के मिथोस 5 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पर लगी पाबंदी में ढील दी है, लेकिन यह सबको छूट नहीं देगा।
अभी सिर्फ चुनिंदा सरकारी मंजूर कंपनियों और उनके सहयोगियों को ही इसका इस्तेमाल करने की अनुमति है।
दरअसल, महज 2 सप्ताह पहले ही सरकार ने मिथोस 5 और उसके सहयोगी मॉडल फैबल 5 के विदेशी इस्तेमाल पर सख्त नियम लगाए थे। AI से जुड़े नियम साफ न होने के कारण इन पाबंदियों से टेक जगत में काफी निराशा थी।
फैबल 5 पर जारी रहेगी पाबंदी
यह पाबंदी इसलिए लगाई गई थी क्योंकि इन मॉडल्स के विदेशी इस्तेमाल पर रोक थी। अब नई नीति इन्हीं पाबंदियों को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है।
इस सप्ताह वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने एंथ्रोपिक को एक पत्र लिखकर इस नई नीति की पुष्टि की। हालांकि, इस भरोसेमंद दायरे से बाहर फैबल 5 पर अभी भी पूरी तरह से प्रतिबंध बना रहेगा।