साउंडकोर के नए ईयरबड्स 154 भाषाओं में देंगे ट्रांसक्राइब की सुविधा
साउंडकोर ने अपने नए लिबर्टी 5 प्रो मैक्स ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। ये ऐसे लोगों के लिए खास बनाए गए हैं, जिनका काम मीटिंग्स या ग्रुप प्रोजेक्ट्स से जुड़ा होता है।
इसका चार्जिंग केस सिर्फ ईयरबड्स को चार्ज करने भर का काम नहीं करता, बल्कि ये आमने-सामने की बातचीत को रिकॉर्ड करके उसे 154 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसक्राइब भी कर सकता है।
इतना ही नहीं केस पर 1.78-इंच की एमोलेड टचस्क्रीन दी गई है। इससे आप ईयरबड्स के फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकते हैं और आसानी से देख सकते हैं कि रिकॉर्डिंग चालू है या नहीं।
इन फीचर्स से लैस है ईयरबड्स
इन ईयरबड्स की कीमत 229.99 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) है। इनमें दोगुना बेहतर नॉइज कैंसिलेशन, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन, 3 डिवाइसेस तक मल्टीपॉइंट पेयरिंग और AI वॉयस कमांड जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इनकी बैटरी लाइफ भी काफी दमदार है। एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) चालू होने पर ईयरबड्स 6.5 घंटे तक चलते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 28 घंटे का बैकअप मिलता है।
हालांकि, अगर आप अनलिमिटेड ट्रांसक्रिप्शन सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 240 डॉलर (करीब 22,000 रुपये) का सब्सक्रिप्शन शुल्क देना होगा।