न्यू हैम्पशायर के इस रोबोट आसान किया बुजुर्गों की देखभाल करना
न्यू हैम्पशायर के डरहम में रहने वाले ब्रेंडा और ब्रायन मार्किस के घर अब रॉबी नाम का एक नया नौकर आ गया है। यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक केयरगिविंग रोबोट है, जिसे न्यू हैम्पशायर यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है।
रॉबी ब्रायन को व्यायाम कराता है, उन्हें खाना खाने की याद दिलाता है और स्वच्छता का ध्यान रखने को भी कहता है। इससे दोनों की जिंदगी काफी आसान हो गई है, खासकर ऐसे समय में जब घर पर देखभाल के लिए लोग कम मिल पाते हैं।
दवाइयां देने में भी करता है मदद
यह रॉबी हेलो रोबोट कंपनी का स्ट्रेच 4 मॉडल है। इसमें कैमरा और सेंसर लगे हैं, जिनकी मदद से यह सामान उठाता है और दवाइयों के लेबल भी पढ़ लेता है। हालांकि, इसकी कीमत करीब 30,000 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) है, जो इसे ज्यादातर परिवारों की पहुंच से दूर रखती है, फिर भी ब्रेंडा और ब्रायन के लिए इसने बड़ा फर्क डाला है।
अब ब्रेंडा अपने काम निपटाने या दोस्तों से मिलने घर से बाहर जा सकती हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि रॉबी ब्रायन का ध्यान रखेगा।