डायसन रोबोट वैक्यूम की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितनी होगी बचत
डायसन का 360 विज नैव रोबोट वैक्यूम अब अमेजन पर केवल 293 डॉलर (करीब 27,000 रुपये) में उपलब्ध है। इसकी असल कीमत 1,000 डॉलर (करीब 95,000 रुपये) थी, जिससे यह काफी सस्ता हो गया है।
त्योहारों का समय आने वाला है। ऐसे में यह साफ-सफाई करने वाला उपकरण खरीदने का एक शानदार मौका है। यह फर्श को पूरी तरह चमका देता है और पालतू जानवरों के बालों को भी बहुत अच्छे से साफ करता है।
एक बार्च करने पर 65 मिनट तक चलेगा
यह खास मॉडल अपने चौकोर आकार के कारण बाकियों से अलग है। इस आकार की वजह से यह घर के कोनों और किनारों को भी अच्छे से साफ कर पाता है। इसमें 26 सेंसर भी दिए गए हैं, जो इसे रुकावटों से बचाकर ज्यादा से ज्यादा जगह की सफाई करने में सहायता करते हैं।
एक बार पूरा चार्ज करने पर यह 65 मिनट तक बिना रुके काम कर सकता है। अगर, आप डायसन के और भी उपकरणों पर नजर रख रहे हैं तो बता दें कि डायसन बॉल एनिमल एक्स्ट्रा कॉर्डेड वैक्यूम अब 400 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) में उपलब्ध है, जिसकी कीमत पहले 550 डॉलर (करीब 52,000 रुपये) थी। इसके अलावा, कार+बोट हैंडहेल्ड वैक्यूम की कीमत 300 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) से घटकर 230 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) हो गई है।